dead body
File Pic

Loading

बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या (murder of a Congress worker) का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही लोगों में काफी नाराजगी है। हाल ही में बनी कर्नाटक में कांग्रेस सरकार (Congress government) में अपराध शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बाइक सवार पांच लोग आये और उनकी हत्या करके चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी।  

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के चौदेश्वरी नगर (Chowdeshwari Nagar) में कांग्रेस कार्यकर्ता 42 वर्षीय रवि उर्फ मथिरावी की हत्या कर दी गई। नंदिनी लेआउट थाने में मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि रवि के सिर पर पत्थर से वार किया गया। पत्थर के हलमे से उनके सर में गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।  

पुलिस ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण रवि की मौत हो गई। पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में पाया कि वारदात को मोटरसाइकिल पर आए पांच लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा। अपराधियों की तलाश जारी है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फ़िलहाल पुलिस आपसी रंजिश, दुश्मनी या फिर अन्य मामले को देखते हुए जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।