Congress's silent protest on Lakhimpur Kheri violence, Union Minister of State for Home Ajay Mishra's resignation being demanded
Photo:ANI

    Loading

    नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri में हुई दर्दनाक हिंसा को देश भर में अलग-अलग विपक्षी पार्टियां (Opposition Parties) सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा (Central Minister Ajay Mishra) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) को यूपी पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है जिसके बाद से लगातार विपक्ष अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग (Resignation) कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा  (Priyanka Gandhi Vadra) समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने सोमवार को मौन धरना आंदोलन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी, कांग्रेस के कई नेताओं और पार्टी वर्कर्स ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मौजूद गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया। 

    वहीं लखीमपुर खीरी की हिंसा को लेकर आज महाराष्ट्र बंद कर सरकार ने आह्वान किया है। मुंबई समेत महाराष्ट्र में आज दुकानें और मार्केट बंद हैं। महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार में शामिल शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने किसानों के समर्थन में बंद का आह्वान किया है। 

    कांग्रेस पार्टी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्ख़ास्त करने की मांग कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को  कांग्रेस ने वाराणसी में ‘किसान न्याय रैली’ की। इसमें मंत्रोचार, शंखनाद, हर-हर महादेव के साथ कुरान की आयात और गुरुवाणी भी हुआ। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद पूर्वांचल में हुई कांग्रेस की बड़ी सभा को संबोधित करने के लिए प्रियंका गांधी पहुंची थीं। 

    रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “इस देश के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे किसानों को निर्ममता से कुचल दिया और सब परिवार ये कहते हैं कि हमें मुआवजा नहीं न्याय चाहिए। लेकिन हमें न्याय दिलाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है।”