कोरोना वायरस : भारत में हुई चौथी मौत

मृतक की उम्र 70 साल थी. यह व्यक्ति इटली से होते हुए जर्मनी से भारत आया था. सीने में दर्द होने के कारण मृतक को अस्पताल भर्ती किया गया था।

Loading

पंजाब. देश में कोरोना का फैलाव काफी तेजी से हो रहा हैं। भारत में गुरुवार को पंजाब में कोरोना से चौथी मौत हुई है। यह खबर स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर दी हैं। भारत में कोरोना वायरस से पहली मौत कर्नाटक, दूसरी दिल्ली, तीसरी महाराष्ट्र और अब चौथी पंजाब में में हुई। 

मृतक की उम्र 70 साल थी. यह व्यक्ति इटली से होते हुए जर्मनी से भारत आया था. सीने में दर्द होने के कारण मृतक को अस्पताल भर्ती किया गया था। हालांकि यही उसकी मौत हुई। होशियापुर बांगा अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि, मृतक की कोरोना की जांच पॉजिटिव पायी गई थी. 

कोरोना वायरस को रोकने के लिए पंजाब में सार्वजानिक परिवहन, बसेस, टेम्पो और ऑटोरिक्शा बंद करने का निर्णय लिया गया है। ब्रम्ह महिंद्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

अब तक देश में कोरोना के 175 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर प्रयास जारी है। साथ ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना पर जनता को संबोधित करने वाले है.   

कोरोना का फैलाव कोरोना वायरस ने अब तक दुनिया भर में 207,860 लोग संक्रमित हुए है और 8,657 लोगों की मौत हो चुकी हैं। दुनिया में छह देश ऐसे है जहां कोरोना संक्रमण के मामले अधिक पाए गए। इसमें चीन, इटली, ईरान, स्पेन, कोरिया और फ़्रांस शामिल हैं। वहीं भारत में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, केरल और उत्तर प्रदेश में पाए गए।