punjab-murder

Loading

नई दिल्ली/जालंधर: जालंधर (Jalandhar) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के बस्ती बावा खेल मैदान के पास DSP बलबीर सिंह (DSP Balbir Singh) की लाश मिली है। जानकारी मिली कि DSP जालंधर के रहने वाले थे और PAP संगरूर में उनकी पोस्टिंग थी। खबर यह भी है की कुछ समय पहले ही जालंधर के एक गांव में उनकी ग्रामीणों से तीखी झड़प हो गई थी। तब DSP बलबीर  ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली भी चलाई थी। हालांकि बाद में DSP की गांव वालों के साथ सुलह भी हो गई थी।

घटना पर ADCP बलविंदर सिंह रंधावा ने जानकारी दी कि सुबह हमें सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल मैदान के पास एक लाश मिली है। जब मामले की जांच की तो पता चला कि यह लाश एक DSP बलबीर की है, जो की संगरूर में PAP में पोस्टेड थे। उनकी सिर पर चोट लगी हुई है। फिलहाल मामले पर पुलिस की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना पर विवरण का इंतजार है।