Valentine Day Gifts , Valentine Day 2024, Valentine Day
वैलेंटाइन डे गिफ्ट

Loading

सीमा कुमारी 

नवभारत डिजिटल टीम: प्यार का इजहार करने का खास पर्व वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) जल्द आने वाला है। यह पर्व यानी ‘वैलेंटाइन डे’ (Valentine’s Day) हर साल 14 फरवरी को पूरे विश्व में हर्षोल्लास एवं अलग अंदाज और विश्वास के साथ मनाया जाता है। इस दिन का हर धड़कते हुए दिल को बेसब्री से इंतजार होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते है।

ऐसे में वैलेंटाइन डे पर कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट (Gifts) भी देते है। ऐसे में बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती की पार्टनर को क्या गिफ्ट देना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार पार्टनर को क्या गिफ्ट नहीं देना चाहिए। कहते है वास्तु के अनुसार पार्टनर को कुछ चीजें गिफ्ट करने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। ऐसे में आइए जानें उन चीजों के बारे में-

वास्तु के अनुसार, कभी भी उपहार में किसी व्यक्ति को काले वस्त्र नहीं देने चाहिए। यदि कोई अनजाने में आपको इस रंग के कपड़े उपहार में देता है तो यह दुःख, कष्ट और पीड़ा का कारण बन सकता है।

 गिफ्ट को हमेशा हम रैप करके ही देते हैं। आप भी वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर को गिफ्ट देते समय उसे रैप कर रही हैं तो कोशिश करें कि रैपिंग पेपर गोल्डन कलर का हो। हालांकि, अगर आपके पास गोल्डन रैपिंग पेपर नहीं है तो आप रेड या पिंक कलर को भी चुन सकती हैं।

आपने बहुत से लोगों को देखा होगा कि वह गिफ्ट में घड़ी देते हैं। घड़ी उपहार में देना जीवन की प्रगति को रोकने समान माना गया हैं। इसलिए इसे गिफ्ट के रूप में न दें।

वास्तु-शास्त्र की मानें तो, पार्टनर को कभी भी जूते गिफ्ट नहीं करने चाहिए। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि जूते उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी न करें।

कभी भी किसी व्यक्ति को उपहार में रुमाल नहीं देना चाहिए। उपहार में रुमाल देना दुख का कारण माना गया है। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की संभावना बनी रहती है।  

वास्तु के अनुसार, पार्टनर को कभी भी डूबते हुए जहाज की फोटो गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। इस तरह की फोटो देना काफी अशुभ माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

जब आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन पर उपहार दे रही हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर को कोई भी लिक्विड आइटम गिफ्ट के रूप में ना दें। मसलन, आप अपने पार्टनर को परफ्यूम, वाइन या जूस जैसी चीजों को देने से बचें।

ऐसा करने से कुछ ही वक्त में रिश्ते खराब हो जाते हैं और रिश्तों में दूरियां आती हैं। इसके अलावा, आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन पर कभी भी फुटवियर गिफ्ट के रूप में ना दें। भले ही वह ब्रांडेड हों, लेकिन इससे रिश्ते बहुत जल्दी टूट जाते हैं और कपल हमेशा के लिए अलग हो जाते हैं।

तो अब आप भी वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर को गिफ्ट देते समय इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और अपने रिश्ते में हमेशा प्यार को ऐसे ही बनाए रखें।