फेमस कार्डियोलॉजिस्ट गौरव गांधी की हार्ट अटैक से हुई मौत, 16 हजार से ज्यादा की थी हार्ट सर्जरी

Loading

मुंबई: गुजरात जामनगर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव गांधी की 41 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस खबर ने अभी को हैरान कर दिया है। अपने मेडिकल करियर के दौरान डॉ. गांधी ने 16,000 से अधिक मरीजों की हार्ट सर्जरी कर चुके हैं। यही कारण था कि डॉ. गौरव गांधी का नाम सौराष्‍ट्र के नामी कॉर्ड‍ियाल‍िस्‍ट्स में शामिल था।

घरवालों के मुताबिक गौरव गांधी रात में सोए, तो सुबह उठे ही नहीं। फिर घरवाले ने उन्हें जी जी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में डॉक्टर अस्पताल के बाहर जमा हो गए। जीजी अस्पताल की डीन नंदिनी देसाई भी मौके पर पहुंचीं। बाद में उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

गौरव गांधी ने एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई जामनगर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद से पढ़ाई की। उन्होंने अहमदाबाद से अपना डीएम कार्डियोलॉजी पूरा किया। तभी से गौरव गांधी जामनगर में दिल के मरीजों का इलाज कर रहे थे। डॉ. गांधी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी किया जा चुका है। वह सोशल मीडिया पर भी जागरूकता अभियान चलाते थे और फेसबुक पर हॉल्ट हार्ट अटैक अभियान से भी जुड़े थे।