delhi-rains
Pic: Twitter/Social Media

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, UP, पंजाब और हरियाणा में लगातार मुसलाधार बारिश हो रही। वहीं इस खराब मौसम के चलते बीते 4 दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में 100 से ज्यादा लोग की अब तक जान जा चुकी है।

आंकड़ों को देखा जाए तो बीते 8 जुलाई से अब तक हिमाचल प्रदेश में 36, UP में 34, जम्मू-कश्मीर में 15, उत्तराखंड में 9, दिल्ली में 5 और राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में 1-1 की मौत हुई है।

आज भी हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। वहीं शिमला, सिरमौर, किन्नौर में बाढ़ की चेतावनी है। बताते चलें कि, कुल्लू में ब्यास नदी के बहाव में 30 घर और 40 दुकानों वाला आधा सैंज बाजार ही बह चूका है। इसके साथ ही आज उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं लैंडस्लाइड की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हैं। यहां 3 से 5 हजार लोग अब भी फंसे हुए हैं।

इधर दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 207 मीटर पार कर गया है। तो वहीं हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 3.45 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ चूका है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के हथिनी कुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर बीते मंगलवार को 3 लाख 45 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के खतरे आशंका जताई जा रही है। केजरीवाल सरकार ने स्थानीय लोगों को यमुना के निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

इसके साथ ही सिंचाई विभाग ने भी यह आशंका जताई है कि नदी का जलस्तर जल्द ही 4 लाख क्यूसेक से पार पहुंच सकता है। जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में रियाणा के हथिनी कुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी यमुना में छोड़ा गया। खबर है कि, यह 72 घंटे में दिल्ली में पहुंच जाएगा।

अगले 24 घंटे के मौसम का हाल 

इन राज्यों में होगी तेज बारिश: मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में अगले 24 घंटों में तेज बारिश के आसार।

इन राज्यों में हल्की बारिश की आशंका: राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश या फुहारें हो सकती है।