
नई दिल्ली. जहां एक तरफ भगोड़ा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को आज पंजाब की मोगा पुलिस (Moga Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अमृतपाल को पकड़ने की साथ ही भगोड़ा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब की मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता हो कि, अमृतपाल सिंह अजनाला कांड के बाद से ही फरार चल रहा था।
#WATCH | Punjab: Waris Punjab De’s #AmritpalSingh brought to Air Force Station, Bathinda by Punjab Police. He was arrested from Moga earlier this morning. pic.twitter.com/mbjziJEb3N
— ANI (@ANI) April 23, 2023
पिछले करीब एक महीने के दौरान पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की गई थी लेकिन वो हाथ नहीं आ सका था।
दरअसल अब अमृतपाल को पंजाब पुलिस जल्द से जल्द डिब्रूगढ़ जेल भेज रही है। केंद्र सरकार ने बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन से एक स्पेशल चॉपर मुहैया करवाया है। अब से कुछ घंटो में अमृतपाल को एयरलिफ्ट किया जाएगा। वहीं डिब्रूगढ़ जेल में सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच अमृतपाल सिंह के परिवार को गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। किरणदीप कौर को एक बार फिर से पंजाब छोड़ने से पहले पंजाब पुलिस को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
Waris Punjab De’s #AmritpalSingh is being sent to Dibrugarh jail in Assam. He was arrested by Punjab Police from Moga earlier this morning. pic.twitter.com/H7zkRNtJI1
— ANI (@ANI) April 23, 2023
गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह अजनाला कांड के बाद से ही फरार चल रहा था। पिछले करीब एक महीने के दौरान पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की गई थी लेकिन वो फिर भी उनके हाथ नहीं आ सका था। बता दें कि, भगोड़े अमृतपाल सिंह के ऊपर अपहरण, धमकी, NSA सहित कई मामले दर्ज हैं।