Weather: Rains in Mumbai

    Loading

    मुंबईः मुंबई सहित पुरे महाराष्ट्र में जोरदार बारिश शुरू है। पुरे राज्य में अगले 3 दिनों में मुसलाधार बारिश की संभावना है। विशेष रूप से मुंबई, कोंकण, रायगढ़ आदि क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। आपको बता दें कि, इस बार जुलाई की शुरुआत अच्छी बारिश के साथ हुई है। यही वजह है कि अब तक कुल मॉनसून की बारिश (Mumbai Rains) में से मुंबई में 42 फीसदी से अधिक बारिश हो चुका है। इस बार बारिश के चलते जहां एक तरफ से मुंबई से सटे झीलों में पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ मुंबईकरों को जलजमाव व लैंडस्लाइड से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    आपको बता दें कि, मौसम विभाग (IMD) लगातार मौसम की नजाकत को देखते हुए लगातार अलर्ट जारी करता रहता है। अब विभाग ने पुणे को 11 जुलाई तक रेड अलर्ट, मुंबई को आरेंज अलर्ट पर रखा है। जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में मुंबई कोलाबा में 52.8 मिमी और सांताक्रूज में 49.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पालघर में औसतन 64 मिलीमीटर तथा ठाणे जिले में भी 76.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। रायगढ़ और रत्नागिरी में कई नदियां चेतावनी के पैमाने पर बह रही हैं। इसके अलावा एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैनात किया गया है।

    आपको बता दें कि, मुंबई में रुक-रुक कर जोरदार बारिश से कई सडकों पर बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए हैं, इसके अलावा कुछ जगह जलभराव से लोगों को लंबे ट्रैफिक का सामना करना पद रहा है। जिला आपदा प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि, वे काम के अलावा अपने घरों से बाहर न निकलें और मुंबई सहित राज्य के अन्य इलकों के पर्यटन स्थलों के झरनों में न नहाएं और न ही भ्रमण करें।