Home Ministry hands over investigation Bangalore Rameshwaram Cafe Blast to NIA, Karnataka

Loading

नई दिल्ली: कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) के एक मशहूर कैफे में हुए बम विस्फोट की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA)को सौंप दी गई है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram Cafe Blast)  में एक मार्च को हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि टोपी, मास्क और चश्मा पहने हुए एक व्यक्ति इस मामले में मुख्य संदिग्ध है और अभी उसका सुराग नहीं मिला है। 

क्या है मामला

बता दें कि बंगलूरू के राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैपे में एक मार्च दिन शुक्रवार दोपहर एक बजे भीषण धमाका हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। मामले में दावा किया जा रहा था कि रामेश्वरम कैफे में अज्ञात बैग रखा गया था, जिसके कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शख्स दिखाई दिया है, जो कैफे के अंदर एक बैग रखता दिख रहा है। पुलिस का मानना है कि विस्फोट को अंजाम देने के लिए टाइमर के साथ एक IED डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था।