Jharkhand News
अस्पताल जहां कार हादसे में घायलों काे भर्ती कराया गया है

Loading

गिरिडीह: झारखंड (Jharkhand ) के गिरिडीह  (Giridih ) में भयानक हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में कुछ लोग घायल भी हो गए। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया और  मृतकों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार

मुफस्सिल थाना गिरिडीह के थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि गिरिडीह के बाघमारा में एक कार के पेड़ से टकराने से 5 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

कार पेड़ से कैसे टकराई। कार तेज रफ्तार में थी अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराई। या फिर किसी दूसरे वाहन को ओवर टेक करने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई, या कार चालक को नींद आ गई थी। इसके बाद कार पेड़ टकराई और ये भीषण हादसा हुआ। इन बिंदुओं पर अभी पुलिस जानकारी नहीं जुटा पाई। पुलिस सही कारण जानने में जुटी है।