रांची: झारखंड (Jharkhand) में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत गठबंधन सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायकों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया जबकि 29 विधायकों ने इसके खिलाफ मतदान किया।
#WATCH झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन के बाद फ्लोर टेस्ट जीत लिया।
विपक्ष में 29 विधायक रहे। #JharkhandPolitics pic.twitter.com/DjsSsJdKlf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2024
निर्दलीय विधायक सरयू रॉय ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। विधानसभा में मतदान के दौरान 77 विधायक उपस्थित रहे। वहीं विपक्ष में 29 मत पड़े। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।
झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने 47 विधायकों के समर्थन के बाद फ्लोर टेस्ट जीत लिया।
विपक्ष में 29 विधायक रहे।#JharkhandPolitics pic.twitter.com/z36LNyX7bc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2024