ARMY
File Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से मिल रही खबर के अनुसार यहां के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं जानकारी के अनुसार, एक अफसर समेत 4 जवान घायल हैं।

मिली खबर के अनुसार मुठभेड़ सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। सूत्रों की मानें तो, सेना ने कई आतंकवादियों को फिलहाल इस इलाके में घेर रखा है। ये वही आतंकी हैं, जिन्होंने पुंछ में सेना के ट्रक पर अटैक किया था। वहीं दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। इसी दौरान आतंकवादियों ने ब्लास्ट किया, जिसमें उक्त आर्मी जवान शहीद हो गए।

गौरतलब है कि, बीते 72 घंटों में तीसरा एनकाउंटर हुआ है। इसके 24 घंटे पहले यानी बीते गुरुवार को बारामूला में वनिगम पायीन क्रेरी इलाके में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया था। वहीं सेना को आतंकियों के छिपे होने की भी जानकारी मिली थी। इसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। आतंकियों ने यहां फायरिंग की थी, जिसके बाद यहां मुठभेड़ शुरू हो गई थी। तब इस पूरे इलाके को सील भी कर दिया गया था।