तिरुअनंतपुरम. केरल में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद अब भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 39 हो गई हैं। इस बात की जानकारी केरल की स्वास्थ मंत्री
तिरुअनंतपुरम. केरल में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद अब भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 39 हो गई हैं। इस बात की जानकारी केरल की स्वास्थ मंत्री के.के. शैलजा ने दी है।
स्वास्थ मंत्री ने बताया कि, सभी कोरोना संक्रमित लोगों को आयसोलेशन वार्ड में रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि, हाल ही में तीन लोग इटली से लौटे थे। जिसके बाद और दो लोग उनके सम्पर्क आए जिससे वह भी कोरोना से संक्रमित हुए।
शैलजा ने कहा कि, "कोरोना वायरस से संक्रमित लोग और किस-किस से मिले इसकी जांच हम कर रहे है।" उन्होंने आवाहन किया कि, "अब दूसरे देशों से आनेवाले नागरिकों को समझदारी से पेश आना चाहिए। साथ ही भारत आते ही जल्द से जल्द अपनी मेडिकल जांच करानी चाहिए।"
Kerala Health Minister KK Shailaja: 5 new positive cases of #Coronavirus have been admitted in the isolation wards here. Three people recently returned from Italy due to which two more got the disease here in Pathanamthitta district. (File pic) pic.twitter.com/3v0uO4UkjP
— ANI (@ANI) March 8, 2020
जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले केरल में कोरोना वायरस के 3 मरीज मिले थे। लेकिन वह अब ठीक हो गए हैं। उन्हें घर भेज दिया गया हैं। हालांकि केरल में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना के चपेट में आ गए है। इस बढ़ते हुए आंकड़ों को देखकर भारत में भी कोरोना के डर का वातावरण निर्माण हो गया है।
ज्ञात रहे कि, शनिवार को लद्दाख में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोग मिले थें। अब इस वायरस ने अब तमिलनाडु में भी दस्तक दी है।
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 3500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसके अलावा एक लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज चीन चीन में है और यही सबसे ज्यादा लोग इस वायरस से मारें गए है। इस वायरस से चीन में मरनेवालों की संख्या 3015 से ज्यादा है।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए अभी तक कोई दवा नहीं बनी हैं। दुनिया भर के डॉक्टर इस पर काफी प्रयास कर रहे हैं।