(Image-ANI)
(Image-ANI)

    Loading

    महाराष्ट्र: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा (Maharashtra Karnataka Border) को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र और कर्नाटक के लोग तनाव में है, जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कड़े शब्दों में वक्तव्य करते हुए नजर आते है वही महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे कहते है कि हम महाराष्ट्र की एक भी इंच जमीन अपने हाथ से नहीं जाने देंगे, इस बिच महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर रह रहे लोगों की कई अलग तरह की कहानियां सामने आ रही है, वही आज हम एक ऐसे मकान मालिक से आपको मिलाने जा रहे है जिसका घर दो राज्यों में बता है।  चौंक गए न? लेकिन वास्तव में यह सच है, दरअसल एक परिवार के घर का किचन तेलंगाना में है तो बेडरूम महाराष्ट्र में है। आइए जानते है इस दो राज्यों में बटे घर के बारे में… 

    यहां है दो राज्यों में बंटा घर

    जैसा कि  हम सब जानते है महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद अभी थमा नहीं है। इसमें अब तेलंगाना के कुछ गांवों ने मांग की है कि उन्हें अलग कर दिया जाए। तेलंगाना से सटे 14 गांवों ने ऐसी मांग की है। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा का मुद्दा केंद्र सरकार के पास जा चुका है और दोनों राज्यों के नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक भी की। चंद्रपुर जिले का महाराजगुड़ा गांव दो राज्यों की सीमा पर स्थित है। गांव में एक घर ऐसा भी है जो दोनों राज्यों में है।

    मकान मालिक ने कहा.. 

    महाराजगुड़ा गांव में उत्तम पवार का घर दोनों राज्यों के बीच बंटा हुआ है। उनके घर की दीवार पर चाक से दोनों राज्यों की सीमा रेखा खींची गई है और रेखा के दोनों ओर तेलंगाना और महाराष्ट्र लिखा हुआ है। उत्तम पवार ने कहा है कि हालांकि सदन के बीच में दो राज्यों की सीमा होती है, लेकिन हमें कोई दिक्कत नहीं है। 

    भरते है दोनों राज्यों का टैक्स 

    मकान मालिक उत्तम पवार ने बताया कि मकान में 8 कमरे हैं। इनमें से 4 कमरे तेलंगाना में हैं और बाकी महाराष्ट्र में हैं। घर में हम 12 से 13 लोग रहते हैं और हमारा किचन तेलंगाना में है। सीमा सर्वेक्षण 1969 में किया गया था। तब हमने बताया कि हमारा घर आधा महाराष्ट्र में और आधा तेलंगाना में है। हम इससे परेशान नहीं हैं। पवार ने यह भी कहा कि हम दोनों राज्यों की ग्राम पंचायतों में टैक्स भरते हैं और तेलंगाना सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठाते हैं।