PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

Loading

पटना: बिहार के पूर्णिया में महागठबंधन (Grand Alliance) की जनसभा चल रही है। नीतीश और तेजस्वी (Nitish and Tejashwi) की अगुवाई में यह सभा आयोजित की गई है। ख़ास बात यह है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भी लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) हिम्मत नहीं हारे हैं। उन्होंने सभा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) से संबोधित किया। पूर्णिया में महागठबंधन की जनसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमें देश को बचाना है, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है, बिहार और देश को आगे बढ़ाना है, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है।  

पूर्णिया में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ये BJP के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। 

वहीं दूसरी और बिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद की अपनी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन किया है। पश्चिम चंपारण जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) नेता ने बिहार को फिर से ‘‘जंगल राज” में धकेल दिया है। भाजपा बिहार में पूर्ववर्ती कांग्रेस-राजद के नेतृत्व वाले शासन को ‘‘जंगल राज” का दोषी ठहराती रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आया राम, गया राम अब बहुत हुआ, पार्टी के दरवाजे अब नीतीश कुमार के लिए हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।”