Lashkar terrorist Akram Ghazi killed in Pakistan
लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन का आतंकी अकरम गाजी (फाइल फोटो) Photo Source: सोशल मीडिया

Loading

नई दिल्ली: भारत के दुश्मनों का खात्मा होने का सिलसिला लगातार जारी जारी है। इसी कड़ी में एक और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी अकरम खान उर्फ़ अकरम गाजी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पाकिस्तान में आतंकी संगठनो से जुड़े हुए अब तक तीन लोगों की हत्या अज्ञात हमलावर कर चूके हैं। लगातार हो रही हत्या से आतंकी संघठनों के आकाओं की नींद उड़ी हुई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के बाजौर में अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। आतंकी अकरम गाजी ने साल 2018 से 2020 तक लश्कर भर्ती सेल को लीड किया था। इसके साथ ही वह पाकिस्तान में भारत विरोधी भाषणों के लिए भी जाना जाता था।

अकरम गाजी लश्कर-ए-तैयबा का एक जाना-माना नाम है। वह लंबे समय से चरमपंथी गतिविधियों में शामिल था। साथ ही उसने लश्कर भर्ती सेल का नेतृत्व किया था। वह चरमपंथी हितों के प्रति सहानुभूति रखने वाले व्यक्तियों की पहचान करता था और उन्हें भर्ती करने में एक जिम्मेदार भूमिका निभाता था। 

ये आतंकी भी मारे जा चुके हैं

इसी साल अक्टूबर में पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर से भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक था। साल 2016 में पठानकोट वायु सेना स्टेशन में घुसने वाले चार आतंकवादियों का हैंडलर था।

इससे पहले सितंबर में, अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में अल-कुदुस मस्जिद के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के एक अहम आतंकवादी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकवादी की पहचान रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम के रूप में हुई थी। रियाज अहमद कोटली से नमाज अदा करने आया था। तभी उसके सिर में नजदीक से गोली मार दी गई।