Tripura Assembly Elections 2023
FILE PHOTO

    Loading

    अगरतला: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की त्रिपुरा इकाई ने अगले साल के शुरू में राज्य में होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 (Tripura Assembly elections 2023) के मद्देनजर 30 समितियां गठित करने का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार (Sunit Sarkar) ने रविवार को बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद आठ सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है, जिसके प्रमुख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य हैं।   

    उन्होंने बताया कि कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री रतनलाल नाथ को समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति को चुनाव की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा, “चुनाव का काम प्रभावी ढंग से देखने के लिए 30 समितियों का गठन किया गया है। सुचारू रूप से चुनाव प्रचार के लिए समितियों को जिम्मेदारी बांट दी गई है।”

    मुख्यमंत्री पार्टी की 11 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख होंगे जबकि उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक सहित वरिष्ठ नेताओं को भी समिति में शामिल किया गया है। 

    एक घोषणापत्र समिति भी गठित की गई है जिसका संयोजक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा को बनाया गया है। वीआईपी के स्वागत और ठहरने की व्यवस्था, रैलियों के आयोजन और बूथ प्रबंधन के लिए भी अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह को पूर्वोत्तर राज्य के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया था। (एजेंसी)