Naxalite attack
File Photo

Loading

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलियों (Naxalites) ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।  जानकारी के अनुसार यहां छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले (Dantewada district) में सुरक्षा जवानों पर नक्सलियों ने IED हमला किया गया। इस मामले में अधिक जानकारी अभी आनी बाकी है। बताया जा रहा कि इस हमले में करीब 10 जवान शहीद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। वापसी के दौरान माओवादियों ने अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए।    

प्राथमिक जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ है। IED को नक्सलियों ने प्लांट किया था।

अभी अभी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। यहां के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों ने डीआरजी की टीम पर हमला कर दिया। इसमें 10 जवान शहीद हो गए हैं। करीब 6-7 जवानों के घायल होने की भी खबर है।  ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने दंतेवाड़ा में सुरक्षाकर्मियों पर नक्सलियों द्वारा किए गए IED हमले में 10 जवानों की जान जाने की खबर पर कहा, ‘हमारे पास ऐसी सूचना है। यह बहुत ही दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। अपने अंतिम चरण में। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।