Indian climber, Anurag Maloo
File Pic

Loading

नई दिल्ली : नेपाल (Nepal) के माउंट अन्नपूर्णा पर गहरी दरार में गिरने के बाद सोमवार को लापता हुए भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू ( Anurag Maloo) को बचाव कर्मियों ने गंभीर हालत में जीवित पाया है। Ani के रिपोर्ट के मुताबिक इस समय सेवन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने बताया कि अनुराग मालू  डॉक्टर की देखरेख में मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं। 

दरअसल, राजस्थान के किशनगढ़ निवासी भारतीय पर्वतारोही नेपाल में सोमवार को माउंट अन्नपूर्णा के कैंप III के नीचे लापता हो गए थे। जो दोपहर को कैंप IV से लौटते समय एक दरार में गिर गए और लगभग 6,000 मीटर नीचे गिरने के बाद लापता हो गए थे। जिसके बाद से ही पर्वतारोही का सर्च ऑपरेशन जारी था। लापता पर्वतारोही अनुराग का पता लगाने के लिए हवाई खोज का भी इस्तेमाल किया जा रहा था।  

हालांकि अब अनुराग की खोज कर ली गई है। बता दें कि अनुराग संयुक्त राष्ट्र वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में जागरूकता पैदा करने के लिए 8000 मीटर से ऊपर की सभी 14 चोटियों और सात शिखर पर चढ़ने के मिशन पर हैं।

अनुराग मालू ने पिछले साल ही माउंट अमा डबलाम पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी और माउंट एवरेस्ट, अन्नपूर्णा और ल्होत्से पर चढ़ने की योजना बना रहे थे जो इस मौसम में नेपाल में स्थित हैं। 

गौरतलब है कि मालू को पहले REX कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया गया था और वह भारत से 2041 अंटार्कटिक यूथ एंबेसडर बने थे। भारतीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्होंने पहाड़ों पर चढ़ने के लिए प्रसिद्ध पर्वतारोही बछेंद्री पाल का मार्गदर्शन और सलाह ली।