Nitin Gadkari
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

Loading

नई दिल्ली. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार (13 मार्च) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari), हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) और अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) समेत 72 उम्मदवारों के नाम शामिल है।

भाजपा की दूसरी लिस्ट के मुताबिक नितिन गडकरी महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। जबकि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, भाजपा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने दूसरी सूची में हिमाचल प्रदेश की दो सीट से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। दादरा नगर हवेली और दमन की 1, दिल्ली की 2, गुजरात की 7, हरियाणा की 6 कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की 5, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की 6, त्रिपुरा की 1 और उत्तराखंड की 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। वहीं, महाराष्ट्र की 20 सीटों में से मुंबई की दो सीटों पर ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है। मुंबई में छह लोकसभा सीट है चार की घोषणा अभी बाकी है।

इसे पहले भाजपा ने 3 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश की 195 लोकसभा सीटों पर उम्मदीवारों की घोषणा की थी। यानी भाजपा ने अब तक 267 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। भाजपा ने अबकी बार 400+ सीट जितने का टारगेट सेट किया है।

इन उम्मीदवारों को मिला टिकट

दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव

  • दादर एवं नगर हवेली- कलाबेन देलकर

दिल्ली

  • पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा
  • उत्तर पश्चिम दिल्ली (एससी)- योगेन्द्र चंदोलिया

गुजरात

  • साबरकांठा- भीखाजी दुधाजी ठाकोर
  • अहमदाबाद पूर्व- हसमुखभाई सोमाभाई पटेल
  • भावनगर- निमुबेन बम्भानिया
  • वड़ोदरा- रंजनबेन धनंजय भट्ट
  • छोटा उदयपुर (एसटी)- जशुभाई भीलुभाई राठवा
  • सूरत- मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल
  • वलसाड (एसटी)- धवल पटेल

हरियाणा

  • अंबाला- बंतो कटारिया
  • सिरसा- अशोक तंवर
  • करनाल- मनोहर लाल खट्टर
  • भिवानी-महेंद्रगढ़- चौधरी धरमबीर सिंह
  • गुड़गांव- राव इंद्रजीत सिंह यादव
  • फरीदाबाद- कृष्ण पाल गुर्जर

हिमाचल प्रदेश

  • हमीरपुर- अनुराग सिंह ठाकुर
  • शिमला (एससी)- सुरेश कुमार कश्यप

कर्नाटक

  • चिक्कोडी- अन्नासाहेब शंकर जोल्ले
  • बागलकोट- पीसी गद्दीगौडर
  • बीजापुर (एससी)- रमेश जिगजिणगी
  • गुलबर्गा (एससी)- उमेश जी जाधव
  • बीदर- भगवंत खूबा
  • कोप्पल- बसवराज क्यावातूर
  • बेल्लारी (एसटी)- बी श्रीरामुलू
  • हावेरी- बसवराज बोम्मई
  • धारवाड़- प्रल्हाद जोशी
  • दावणगेरे- गायत्री सिद्देश्वर
  • शिमोगा- श्री वाई राघवेंद्र
  • उडुपी चिकमंगलूर- कोटा श्रीनिवास पूजारी
  • दक्षिण कन्नड़- कैप्टन ब्रिजेश चौटा
  • तुमकुर- वी सोमन्णा
  • मैसूर- यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार
  • चामराजनगर (एससी)- एस बालराज
  • बेंगलुरु ग्रामीण- डॉ. सीएन मंजूनाथ
  • बेंगलुरु उत्तर- कुमारी शोभा करंदलाजे
  • बेंगलुरु सेंट्रल- पीसी मोहन
  • बेंगलुरु साउथ- तेजस्वी सूर्या

मध्य प्रदेश

  • बालाघाट- डॉ. भारती पारथी
  • छिंदवाड़ा- विवेक ‘बंटी’ साहू
  • उज्जैन (एससी)- अनिल फिरोजिया
  • धार (एसटी)- सावित्री ठाकुर
  • इंदौर- शंकर लालवानी

महाराष्ट्र

  • नंदुरबार (एसटी)- डॉ. हिना विजयकुमार गावित
  • धुले- डॉ. सुभाष रामराव भामरे
  • जलगांव- स्मिता वाघ
  • रावेर- रक्षा निखिल खडसे
  • अकोला- अनूप धोत्रे
  • वर्धा- रामदास चंद्रभानजी तडस
  • नागपुर- नितिन जयराम गडकरी
  • चंद्रपुर- सुधीर मुंगंटीवार
  • नांदेड़- प्रतापराव पाटिल चिखलिकर
  • जालना- रावसाहेब दादाराव दानवे
  • डिंडोरी (एसटी)- डॉ. भारती प्रवीण पवार
  • भिवंडी- कपिल मोरेश्वर पाटिल
  • मुंबई उत्तर- पीयूष गोयल
  • मुंबई उत्तर पूर्व- मिहिर कोटेचा
  • पुणे- मुरलीधर किशन मोहोल
  • अहमदनगर- डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल
  • बीड- पंकजा मुंडे
  • लातूर (एससी)- सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे
  • माढा- रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक निंबालकर
  • सांगली- संजयकाका पाटिल

तेलंगाना

  • आदिलाबाद (एसटी)- गोदाम नागेश
  • पेद्दापल्ले (एससी)- गोमासा श्रीनिवास
  • मेडक- माधवनेनी रघुनंदन राव
  • महबूबनगर- डीके अरुणा
  • नल्गोंडा- सईदा रेड्डी
  • महबुबाबाद (एसटी)- प्रोफेसर अजमीरा सीताराम नाइक

त्रिपुरा

  • त्रिपुरा पूर्व (एसटी)- महारानी कृति सिंह देबबर्मा

उत्तराखंड

  • गढ़वाल- अनिल बलूनी
  • हरिद्वार- त्रिवेन्द्र सिंह रावत