Piyush goyal mihir kotecha

Loading

मुंबई: लोक सभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में भाजपा की तरफ से मुंबई के दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। मुंबई उत्तर और मुंबई उत्तर पूर्व सीट पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) का नाम घोषित किया गया है। वहीं मुंबई उत्तर पूर्व सीट पर मिहिर कोटेचा (Mihir Kotecha) के नाम का ऐलान हुआ है। आपको बता दें कि यह दोनों ही नए नाम हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि उत्तर मुंबई सीट से मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) का पता कट हो गया है। वहीं मुंबई की उत्तर पूर्व सीट से मनोज कोटक (Manoj Kotak) सांसद थे। बीजेपी ने उन पर भरोसा नहीं जताया जबकि मिहिर कोटेचा को उम्मीदवारी दी गई है। 

मौजूदा सांसदों को नहीं मिली उम्मीदवारी 
काफी समय से मुंबई की छह लोकसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। खबर यह भी थी कि बीजेपी की तरफ से मौजूदा सांसदों को उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा और बीजेपी की तरफ से मुंबई के लिए जारी किए गए दो नाम की घोषणा के साथ यह साफ हो गया है कि बीजेपी मौजूदा सांसदों पर भरोसा नहीं कर रही है। 

 

गोपाल शेट्टी का कटा पत्ता 
गोपाल शेट्टी पहली बार 2014 में सांसद बने थे। उन्होंने संजय निरुपम को मात दी थी। वहीं 2019 में वह दोबारा सांसद बने इस समय कांग्रेस की तरफ से उनके सामने उर्मिला मातोंडकर चुनौती पेश कर रही थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार गोपाल शेट्टी पर भरोसा नहीं जताया और उनकी जगह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मौका दिया गया है। पीयूष गोयल इससे पहले राज्यसभा सांसद थे। 

मनोज कोटक को नहीं मिला मौका 
मनोज कोटक के बारे में भी यह चर्चा थी कि भाजपा उनके अलावा किसी और के नाम की घोषणा कर सकती है और भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी करते ही यह साफ हो गया है कि भाजपा ने मिहिर कोटेचा पर अपना भरोसा जताया है और मनोज कोटक का पत्ता साफ हो गया है। 

बुधवार 13 मार्च को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। इसमें 72 नाम की घोषणा की गई है। हिमाचल प्रदेश की दो सीट से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है। दादरा नगर हवेली और दमन की 1, दिल्ली की 2, गुजरात की 7, हरियाणा की 6 कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की 5, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की 6, त्रिपुरा की 1 और उत्तराखंड की 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है। महाराष्ट्र की 20 सीटों में से मुंबई की दो सीटों पर ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है। आपको बता दे कि मुंबई में छह लोकसभा सीट है चार की घोषणा अभी बाकी है।