File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। जहां एक तरफ कड़कती ठंड से लोगों की हालत खराब है। वहीं यूपी, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR), त्रिपुरा और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी गलन वाली ठंड पड़ रही और इन जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। तो वहीं अब दिल्ली में मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। ठंड की वजह से लोग अस्त व्यस्त हो चुके है।  

    दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट

    दरअसल, आरके जेनामनी ने बताया कि IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में अभी जो ठंड की स्थिति है वैसे 24-48 घंटे और रहेगी। हमने अगले 2 दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट (Orange alert) जारी किया है। बाकि उत्तर भारत में दिल्ली जैसा ही हाल है। सबसे कम तापमान राजस्थान में है, चूरू में दो दिन से तापमान जीरों से नीचे चल रहा है। 

    UP समेत इन राज्यों में इतनी रहेगी ठंड

    IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रात का तापमान बेहतर है। कोहरे की बात करें तो पिछले 48 घंटों में पंजाब, यूपी, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में रात और सुबह में जीरो से 50 मीटर विज़िबिलिटी होती है। अभी दिल्ली में जो स्थिति बनी है इसमें अगले 2 दिनों में थोड़ा सुधार होगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी है, आज इस सीजन का सबसे ठंडा दिन आज सफदरजंग और आयानगर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान 25-27 दिसंबर के बीच ठंडे मौसम के समान दर्ज किया गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान दिल्ली विश्वविद्यालय के पास रिज क्षेत्र में 3.3 डिग्री सेल्सियस है।