PM Narendra Modi
ANI Photo

    Loading

    नई दिल्ली. दोपहर कि बड़ी खबर के अनुसार, ‘वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे’ (World Environment Day) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि, भारत पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास कर रहा है। जबकि क्लाइमेट चेंज में भारत की भूमिका आज भी न के बराबर है। विश्व के बड़े देश न केवल नेचुरल रिसोर्सेस को बर्बाद कर रहे हैं बल्कि सबसे ज्यादा कार्बन एमिशन भी इन्हीं देशों में होता है।

    हर साल 5 जून को जागरुकता फैलाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। आज प्रकृति हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है। इसकी हिफाजत के लिए हर किसी को आगे आकर इसके लिए काम करना होगा। क्योंकि हरा-भरा एनवायरनमेंट ही हमारी ज़िंदगी और सेहत पर असर डालता है। इस दिन कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। 

    वहीं इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की मेजबानी स्वीडन कर रहा है। इस बार वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे 2022 की थीम ‘केवल एक पृथ्वी’ है। इस बार इस साल के मुहिम का नारा है, “प्रकृति के साथ सद्भावना में रहना”।