Prime Minister Modi,Sonia Gandhi
File Pic

Loading

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को शनिवार को उनके 77वें जन्मदिन पर बधाई दी।

आज PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे।”

सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। उन्होंने पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है और उनके बेटे राहुल गांधी एवं बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कांग्रेस ने भी दी सोनिया गांधी को बधाई

इधर आज कांग्रेस (Congress) ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कांग्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया  X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो सत्यनिष्ठा, करुणा और साहस के उच्चतम गुणों का प्रतीक है। वह शक्ति का एक स्तंभ हैं जिन्होंने महान त्याग करते हुए अपना जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए खुद को समर्पित कर दिया है।’ 

इतना ही नहीं कांग्रेस ने सोनिया गांधी की तस्वीर पोस्ट कर बाकायदा लिखा कि, ‘न सिर्फ उन्होंने आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व किया बल्कि सभी भारतीयों के लिए क्रांतिकारी अधिकारों की शुरुआत की। मनरेगा से लेकर शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सूचना का अधिकार – इन कानूनों ने लोगों को सशक्त बनाया और सरकारों को जवाबदेह बनाया। महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की प्रबल समर्थक, उनका धैर्य और शालीनता उल्लेखनीय है।’