rahul

Loading

नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आज स्थापना दिवस हैं। वहीं पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी फिर से विदेश यात्रा पर चले गए हैं। इस बात की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को दी। हालांकि इस दौरान उन्होंने राहुल कहां गए इसकी जानकारी नहीं दी है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पुष्टि की है कि राहुल कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे। यह पूछे जाने पर कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख कहां गए हैं, सुरजेवाला ने कोई खुलासा नहीं किया।

इस बीच सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी सुबह कतर एयरवेज की उड़ान से इटली में मिलान रवाना हुए। राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने गए थे। राहुल के विदेश रवाना होने के एक दिन बाद ही सोमवार को कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।