4 जुलाई को विदर्भ का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ऐसा होगा पूरा शेड्यूल..

Loading

नई दिल्ली/नागपुर: हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई को विदर्भ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आइए यहां जानते है उन्हें इस विदर्भ दौरे के बारे में पूरी जानकरी क्या है। 

इन कार्यक्रमों में बनेगी प्रमुख अतिथि 

दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गढ़चिरौली में गोंडवाना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह, कोराडी में भारतीय विद्या भवन सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन और वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति 4 जुलाई की शाम को हैदराबाद से नागपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। 

भारतीय विद्या भवन सांस्कृतिक केंद्र 

सफर करके नागपुर आने के बाद वे 5 जुलाई की सुबह राष्ट्रपति मुर्मू हेलीकॉप्टर से गढ़चिरौली आएगी। वही दीक्षांत समारोह के बाद फिर वे सुबह 10:30 बजे नागपुर आएंगे। उसी दिन वह शाम को कोराडी में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय

बता दें कि 6 जुलाई की सुबह हेलीकॉप्टर से वर्धा जाएगी । 11:30 बजे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के बाद वह दोपहर 1:30 बजे नागपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन

वहां सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करेगी।इसके बाद 7 जुलाई को शिरडी में साईं बाबा के दर्शन के बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस तरह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विदर्भ दौरे का स्केड्यूल बना हुआ है।