नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कल 1 नवंबर को गुजरात के मोरबी (Morbi) का दौरा करेंगे। इस दौरान वह पीड़ितों से मिलेंगे। वहीं घटना के बारे में जानकारी भी लेंगे। वहीं पीएम के आने की सूचना पर जिला प्रसाशन अलर्ट (Alert) पर हैं। इस हादसे में कई लोगों की जान जा चुकी है वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में ब्रिज कि देखरेख करने वाली एजेंसी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
मोरबी ब्रिज हादसे में जामनगर जिले के धरोल तालुका के जलिया देवानी गांव में एक परिवार के पांच बच्चों सहित सात सदस्यों की कल मृत्यु हुई है। शवों को उनके अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया है।
#MorbiBridgeCollapse | Prime Minister Narendra Modi to visit Morbi, Gujarat tomorrow, 1st November. pic.twitter.com/KvD1QBoEtI
— ANI (@ANI) October 31, 2022
मोरबी हादसे को लेकर देश के पीएम सहित सभी बड़े नेताओं ने दुःख जाहिर किया है। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में दिल दहला देने वाली घटना हुई। घटना में बच्चों समेत कई लोगों की जान चली गई। हादसों पर कोई नियंत्रण नहीं कर सकता लेकिन पूरे देश की भावनाओं को झकझोर देने वाली इस घटना ने लोगों को आहत और दुखी किया है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दिवंगत की आत्मा को शांति मिले।