(Image-ANI)
(Image-ANI)

    Loading

    नई दिल्ली: आज देश के लिए एक बहुत बड़ा दिन है। क्योकि आज भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने मुर्मू को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। ऐसे में देश के सभी नताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाईयां दी है। ऐसे में पंजाब के एक कलाकार ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) अपने एक खास अंदाज में बधाई दी है, जिस वजह से वह कलाकार चर्चा में बना हुआ है। 

    दरअसल हम जिस कलाकार की बात कर रहे है उनकी तस्वीरें न्यूज़ एजेंसी ANI ने साझा की है जिसमें कलाकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 7 फीट ऊंची पेंटिंग बनाकर उन्हें बधाई दी है। पंजाब | जी हां अमृतसर के कलाकार जगजोत सिंह रूबल ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सात फीट लंबी यह पेंटिंग उन्हें बधाई देने के लिए बनाई थी। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह पेंटिंग राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित होगी।”

     

    ऐसे में आज शपथ ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को पहली बार संबोधित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने कहा कि राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है और उनका इस शीर्ष संवैधानिक पद पर निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब (Poor) सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा, ‘मुझे राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है जब हम अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष (75th Independence) पूरे करेगा।’