धान की बर्बाद फसल
धान की बर्बाद फसल

    Loading

    नई दिल्ली : देश भर में बिन मौसम बरसात ने मुश्किलें पैदा कर दीं शहर, गांव और कस्बा हर जगह लोग परेसान हैं। बिन मौसम बरसात से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों (farmers) का हो रहा है। धान की तैयार फसल बर्बाद हो रही है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश (rain) से खेतों में पानी भरा है। तेज हवा और बारिश से बिन जरूरत धान में पानी होने से पूरी फसल खराब हो रही है। यह देखते हुए किसान आहत हैं। उनका कहना है कि अब अगली फसल होने की भी उम्मीद नही हैं। वहीं तेज हवा के साथ हो रही बारिश के कारण कई घटनाएं भी हो रहीं हैं। 

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में अतिवृष्टि से धान की फसल खराब होने से किसान परेशान हैं। एक किसान ने बताया कि हमने धान लगा रखे थे, फसल को तैयार करने में काफी खर्च आया था। अब ज्यादा बारिश होने से तैयार फसल खराब हो गई है। अब अगली फसल होने की भी उम्मीद नहीं है। वहीं दूसरी ओर असम राज्य में लगातार हो रही बारिश की वजह से ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है। डिब्रूगढ़ के कई हिस्सों में जलभराव हुआ।

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव और मुहल्ले में लोग नाव चलाते दिख रहे हैं। यहाँ का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। मुरादाबाद में भारी बारिश के कारण जलजभराव हुआ। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित है। वहीं कर्नाटक के हुबली शहर में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव देखा गया। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को भी देश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।