महेंद्र प्रसाद (Photo Credits-Twitter)
महेंद्र प्रसाद (Photo Credits-Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: बिहार (Bihar) से जेडीयू के राज्यसभा सांसद (JDU Rajya Sabha Mp) महेंद्र प्रसाद (Mahendra Prasad Passes Away) का निधन हो गया है। उन्होंने राजधानी दिल्ली (Delhi) में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि प्रसाद लंबे समय से बीमार चल रहे थे। महेंद्र प्रसाद ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

    ज्ञात हो कि जेडीयु से राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद 81 वर्ष के थे। दिल्ली में उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। महेंद्र लंबे समय से जेडीयू से जुड़े थे। वे अपने तेज तर्रार रवैये के लिए पहचाने जाते थे।  

    बिहार से आने वाले महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र सबसे अमीर सांसदों में से एक थे। उनकी एरिस्‍टो फर्मास्‍यूटिकल और माप्रा लैबोलेटरीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से दो दवा कंपनियां हैं। उनके निधन पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र प्रसाद के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।

    वहीं बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने ट्वीट कर लिखा कि जदयू के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य, अरिस्टो फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक श्री महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र जी का निधन अत्यंत दु:खद है। देश ने एक बेहद संवेदनशील राजनेता, समाजसेवी और प्रमुख उद्योगपति खो दिया है। ईश्वर पुण्यात्मा को चिर शांति और परिजनों को संबल प्रदान करें।