Republic Day 2024 | जोश-ओ-खरोश और खुशियों के साथ खत्म हुई 75वीं गणतंत्र दिवस की परेड, PM मोदी ने किया लोगों का अभिवादन - Hindi News | Live News in Hindi | ताजा हिंदी खबरें
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटJanuary, 26 2024

जोश-ओ-खरोश और खुशियों के साथ खत्म हुई 75वीं गणतंत्र दिवस की परेड, PM मोदी ने किया लोगों का अभिवादन

ऑटो अपडेट
द्वारा- Kirtesh Dhoble
कंटेन्ट राइटर
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
द्वारा- Aqsa Ansari
कंटेंट राइटर
12:49 PMJan 26, 2024

परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर पहुंचे लोगों का PM मोदी ने किया अभिवादन

12:38 PMJan 26, 2024

त्रिशूल निर्माण करते हुए Su-30 Mk-I के 3 विमान

12:31 PMJan 26, 2024

Tangail फॉर्मेशन नेतृत्व में डकोटा और डोर्नियर विमान

12:29 PMJan 26, 2024

'एरो फॉर्मेशन' में LCH ac और Mk-IV ac की उड़ान

12:27 PMJan 26, 2024

कर्तव्य पथ पर प्रचंड फ्लाई पास्ट की शक्ति का प्रदर्शन

12:24 PMJan 26, 2024

मोटरसाइकिल प्रदर्शन ने मेहमानों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर किया

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिला कर्मी ने 'नारी शक्ति' के अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।

12:22 PMJan 26, 2024

कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक प्रदर्शन

सांस्कृतिक प्रदर्शन करते हुए कर्तव्य पथ पर ग्रुप में 1500 डांसर शामिल हुए जिन्होंने विविधता में एकता का संदेश दिया। भव्य प्रदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों में विशिष्ट रूप से प्रचलित 30 लोक नृत्य शैलियाँ शामिल हुई। 120 नर्तकियों ने विभिन्न आदिवासी और लोक प्रदर्शन कलाओं से संबंधित मुखौटे भी पहने हैं और 120 नर्तक गुजरात, मणिपुर, केरल और महाराष्ट्र की पारंपरिक छतरियों और अन्य कलात्मक वस्तुओं के साथ नृत्य कर रहे हैं।

12:19 PMJan 26, 2024

गणतंत्र दिवस 2024 परेड में झारखंड की झांकी

गणतंत्र दिवस 2024 परेड में झारखंड की झांकी ने दर्शकों को तसर रेशम की समृद्ध विरासत से रूबरू किया। झांकी में तसर रेशम के उत्पादन में आदिवासी महिलाओं के लचीलेपन को प्रदर्शित किया गया।

Load More

Loading

नई दिल्ली: आज पुरे देश में 75वां गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) (75th Republic Day) मनाया जा रहा है। सभी लोग इसे लेकर उत्साहित भी है। इस दिन कर्तव्य पथ होने वाली परेड का विशेष आकर्षण रहता है। अभी थोड़ी ही देर में यह परेड शुरू होगी। तीनों सेनाएं इस परेड का मार्च करती हैं और सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन प्रदर्शित किए जाते हैं। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।आज परेड में फ्रांस का मार्चिंग दस्ता भी परेड में शामिल होगा।

गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगी देश की सैन्य शक्ति

गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान आज देश की सैन्य शक्ति के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। परेड में आधुनिक हथियारों के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों और मंत्रालयों की झांकियां भी निकाली जाएंगी। वहीं कार्यक्रम के अंत में भारतीय वायु सेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों का फ्लाई पास्ट देखने को मिलेगा।

सुबह 10.30 बजे शुरू होगी परेड 

यात्रा परामर्श के मुताबिक, परेड आज सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किला मैदान की ओर बढ़ेगी। सुबह 9.30 बजे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट पर संबंधित समारोह होगा। परामर्श में कहा गया है कि परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस गोल चक्कर, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किले से होकर गुजरेगी। 

‘पारंपरिक बग्गी’ में पहुंचेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन

गणतंत्र दिवस परेड सुबह दस बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘राष्ट्रीय समर स्मारक’ पर जाने से होगी, जहां वह शहीद हुए नायकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों ‘पारंपरिक बग्गी’ में पहुंचेंगे। यह प्रथा 40 साल के अंतराल के बाद फिर से शुरू हो रही है।

75th Republic Day 

आज पहली बार कर्तव्य पथ पर दिखेगा पूर्वोत्तर की लड़कियों का बैंड

आज उत्तर पूर्व की 45 लड़कियों का एक बैंड पहली बार राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रहा है। बीता दें कि यह लड़कियां 13-15 आयु वर्ग की हैं, जो पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करती हैं और देश के हर कोने तक NCC की पहुंच का प्रदर्शन करती हैं।

नारी शक्ति का प्रदर्शन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 260 से अधिक महिला कर्मी मोटरसाइकिल प्रदर्शन के दौरान साहसी करतब दिखाकर देश की ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन करेंगी। सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जायेगा।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां

परेड के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां शामिल होंगी। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल होंगी उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। 

गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा

गणतंत्र दिवस समारोहों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और नगर में 70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इन 70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों में से 14,000 की तैनाती गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा के लिए कर्तव्य पथ और उसके आसपास की गई है।

77,000 लोग आमंत्रित

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था, जोन दो) मधुप तिवारी ने कहा कि परेड में कम से कम 77,000 आमंत्रित लोगों के आने की उम्मीद है। तिवारी ने कहा, “हमने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नयी दिल्ली जिले को, जहां परेड होगी, 28 जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन का नेतृत्व डीसीपी या अतिरिक्त डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे।” पुलिस ने दिल्ली में शुक्रवार को सुचारू यातायात के लिए परामर्श जारी किया है जिनमें यातायात व्यवस्था और प्रतिबंधों का जिक्र है।अधिकारियों ने बताया कि इस साल की परेड को देखने के लिए कर्तव्य पथ पर आने वाले करीब 77,000 आमंत्रित लोगों की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 

Republic Day 2024, Gallantry and Service Medal, Indian Police Force

इन लोगों को मिलेगा प्रवेश 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक बयान में कहा गया है कि जिन लोगों के पास गणतंत्र दिवस समारोह के लिए वास्तविक ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट होंगे, उन्हें सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाने पर स्टेशनों पर कूपन जारी किए जाएंगे, जो केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन से बाहर निकलने के लिए मान्य होंगे। 

उन्होंने कहा कि लापता व्यक्तियों के लिए बूथ, हेल्पडेस्क, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और अलग सुविधा बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां आगंतुक परेड से पहले अपने वाहन की चाबियां जमा कर सकते हैं। तिवारी ने लोगों से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और गहन जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करने का भी अनुरोध किया। प्रवेश द्वार पर जूतों की जांच के सवाल पर तिवारी ने कहा, ”जामा तलाशी” की जाएगी।

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.