Mulayam Singh Yadav
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. गुरुग्राम से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज अब से कुछ देर पहले दुखद निधन (Death) हो गया है। गौरतलब है कि, उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ था। बता दें कि, बीते 4 अक्टूबर को तबीयत में हल्के सुधार के बाद उन्हें सीसीयू (CCU) से आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया था। जहां उन्हें कन्टिन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (CRRT) पर रखा गया था। 

    मामले मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल सूत्रों के अनुसार, उनकी किडनी में संक्रमण फैल गया था। जिसके चलते शरीर में क्रिएटनिन लेवल बार-बार अनियंत्रित हो रहा था। ऐसे में सामान्य डायलिसिस की जगह उन्हें एडवांस कन्टिन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (CRRT थेरेपी) सपोर्ट पर रखा गया था। यह थेरेपी किडनी खराब होने पर सामान्य डायलिसिस के इलाज से बेहतर होती है। 

    वहीं मुलायम सिंह के दुखद निधन की खबर जानने के बाद  UP के विभिन्न जिलों से सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल आने का सिलसिला जारी है। इधर बीते गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पंवार भी बीते को मेदांता पहुंचे थे और मुलायम सिंह यादव का हालचाल लिया था। 

    पता हो कि, बीते बुधवार को भी, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव बुधवार को मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। वहां उन्होंने भर्ती पूर्व CM मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का जायजा लिया। लालू प्रसाद यादव ने बताया था कि, “मुलायम जी की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने मीडिया से कहा कि, मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”

    जानकारी दे दें कि, मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव बीते लगभग डेढ़ महीने से अस्पताल में ही भर्ती थे। वहीं बीते शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी , जिसके चलते उन्हें ICU में भर्ती करना पड़ा था। वह खाना भी नहीं खा रहे थे। उन्हें पाइप के जरिए फिलहाल लिक्विड डाइट दी जा रही थी । अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका सघन इलाज चल रहा था।

    गौरतलब है कि, बीते 9 जुलाई को उनकी दूसरी पत्नी साधना यादव (Sadhna Yadav) की मृत्यु हो गई थी। वे भी मेदान्ता अस्पताल में भर्ती थीं।  तब साधना यादव बीते काफी समय से बीमार थीं।  वहीं उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि, साधना यादव बीते 2020 में कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गई थीं।  वहीं 14 अक्टूबर 2020 को खबर थी कि मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी साधना यादव कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।  दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

    पता हो कि साधना यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं।  वहीं मुलायम और साधना यादव के बेटे का नाम प्रतीक यादव है और उनकी बहू अपर्णा यादव थीं। उनके बेटे प्रतिक यादव रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं तो अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट सीट से साल 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।  वे सपा सुप्रीमो अखिलेश की सौतेली मां भी थीं। वहीं आज मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का दुखद निधन हो गया है।