यूबीटी नेता संजय राउत
यूबीटी नेता संजय राउत

Loading

मुंबई: संसद में हुई सुरक्षा चूक (Parliament Security Breach) की घटना की वजह से पूरा देश हैरान है। जी हां संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के बाद देशभर में हंगामा मचा हुआ है। लोकसभा में एक युवक उन बेंचों पर कूद पड़ा जहां सांसद बैठे थे और धुएं के स्प्रे भी उड़ाए। ऐसे में अब इस घटना के बाद संसद की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। देश के कई बड़े नेता इस घटना के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। दरअसल इस चौंकाने वाली घटना के बाद ठाकरे समूह के नेता सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने केंद्र सरकार (Central Government) पर हमला बोला। आइए जानते है उन्होंने क्या कहा है.. 

संजय राउत ने कहा… 

संजय राउत ने कहा, “सुरक्षा के नाम पर इस देश में कुछ भी व्यवस्था नहीं हैं। देश की सीमा, सीमावर्ती राज्य, लोगों और संसद पर कल हमला किया गया। सरकार की जुबान अब बंद हो गई है…” इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे संजय राउत ने कहा, “सरकार गूंगी और बहरी हो गई है, वह चुनाव प्रचार और शपथ ग्रहण में व्यस्त है। अब लोग समझ जाएंगे कि यह सरकार कितनी अस्थिर है।” इस तरह मौके का फायदा उठाते हुए संजय राउत ने फिर एक बार केंद्र सरकार पर हमला बोला है। 

बताई सुरक्षा चूक की वजह.. 

संसद सुरक्षा चूक की वजह भी अप्रत्यक्ष रूप से बताते हुए संजय राउत ने यह भी कहा कि “जो युवा पकड़े गए उनका रास्ता गलत था लेकिन उन्होंने जो भावनाएं व्यक्त कीं वो देश की थीं। उनके लिए भजिया तलने की भी जगह नहीं है। उनमें से एक लड़की पीएचडी कर रही है। उन्हें अजित पवार ने  मार्गदर्शन करना चाहिए” …” आगे राउत ने कहा, “यह अराजकता की शुरुआत है। उनके लिए यह क्रांति है, हमारे लिए यह उग्रवाद है। युवाओं द्वारा उग्रवाद देश के लिए खतरनाक है।” इस तरह इस संजय राउत ने सुरक्षा चूक को लेकर अपना बयान दिया है। 

असुरक्षित है नया संसद भवन- राउत 

वहीं इस मौके पर बोलते हुए संजय राउत ने यह भी आरोप लगाया कि नया संसद भवन सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है। राउत ने कहा कि “मेरी नजर में नई संसद ज्यादा असुरक्षित है, पुरानी संसद ज्यादा सुरक्षित थी। संसद में जाने पर एक फिल को आना पड़ता है और वो वहां नहीं आता। पुरानी संसद में मैं डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर, प्रसाद, नेहरू को बैठा हुआ देखता था। मुझे यहां कुछ भी नहीं दिख रहा…”

 

5 गिरफ्तार 1 की तलाश जारी 

इस तरह उन्होंने नई संसद भवन को असुरक्षित बताया है। फ़िलहाल जानकारी के लिए आपको बता दें कि संसद सुरक्षा चूक मामले में पांच लोग गिरफ्तार हुए है और एक की तलाश जारी है, बताया जा रहा है कि ये लोग देश के चार अलग-अलग राज्यों के है।