WINTER-SESSION
संसद में इस तरह फैल गया था धुआं.

Loading

नई दिल्ली: जहां बीते बुधवार को देश की संसद में हुई सुरक्षा में चूक से पूरे देश रह गया। वहीं इस गरिमामयी संसद को चार लोगों ने मिलकर जैसे धुआं-धुआं कर दिया। दरअसल संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह स्मोक अटैक किया गया, जिसे देखने के बाद एक बार फिर 22 साल पहले की 13 दिसंबर की वह काल तारीख सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी।

जानकारी दें कि बीते बुधवार को जब शून्य काल के दौरान लोकसभा में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू सदन पटल पर अपनी बात रख रहे थे। तभी दो लोग दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर अचानक कूद गए। इनमें से जहां एक आरोपी एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगा तो दूसरे ने जूते से स्मोक स्टिक निकाल कर सब तरफ स्प्रे करने लगा। 

हालांकि इस त्वरित हादसे के बाद जल्द ही कुछ सांसदों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जबरदस्त पिटाई भी की। लेकिन यह हंगामा सिर्फ संसद के अंदर से ही नहीं, संसद के बाहर भी देखा गया। संसद के बाहर भी दो लोगों ने कलर स्मोक स्टिक के जरिए गैस स्प्रे किया। बाहर हंगामा करने वालों में एक महिला भी शामिल थी, हालांकि इन दोनों को भी पकड़ लिया गया था।

बवाला में कौन कौन था शामिल  संसद में किया बवाल

जानकारी दें कि लोकसभा के अंदर से जिन आरोपियों को बीते बुधवार पकड़ा गया है, उनके नाम हैं सागर शर्मा और मनोरंजन डी। इसमें से सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है, तो 35 साल का मनोरंजन कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। मनोरंजन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रखी  है। 

बवाल का ‘महाराष्ट्र’ कनेक्शन 

वहीं, संसद के बाहर से गिरफ्तार हुई महिला का नाम नीलम है। 42 साल की नीलम हरियाणा के जींद की रहने वाली है और हिसार में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही है। इनके साथ ही 25 साल का अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। अब तक की जांच में पता चला है कि यह चारों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं।

4 नहीं 6 लोग थे साज़िश में शामिल 

यह भी जन्कारोई मिली कि संसद में रची गई इस साजिश में 4 नहीं बल्कि 6 किरदार थे। इनमें से 4 को तो पुलिस ने तुरंत दबोच लिया था, जबकि ललित झा को बाद में हिरासत में लिया था। 

दरअसल सभी चारों आरोपी संसद पहुंचने से पहले गुरुग्राम में सेक्टर 7 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले ललित के घर पर ही रुके हुए थे। इनमें से अभी भी एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक साजिश में शामिल सभी 6 लोग एक दूसरे को जानते थे। अभी तक की जानकारी के मुताबिक इन सभी युवकों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी।

जानें इन सभी के बारे में 

  • आरोपी सागर शर्मा का परिवार फिलहाल लखनऊ में रहता है। उसके पिता कार्पेंटर का काम करते हैं। सागर ई-रिक्शा चलाता है। दो दिन पहले सागर दिल्ली आया था।
  • आरोपी मनोरंजन गौड़ा कर्नाटक का रहने वाला है। उसकी पढ़ाई मैसूर में हुई है। अपनी इंजीनियरिंग बेंगलुरु कॉलेज से पूरी की है। 
  • अन्य आरोपी अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर के एक गांव का रहने वाला है। अमोल कुछ दिनों से पुलिस भर्ती के लिए कोशिश में लगा था। लातूर के जरीगांव में उसके के माता पिता मजदूरी करते हैं।
  • वहीं नीलम हरियाणा के जींद की रहने वाली है और हिसार में एक पीजी में रहती है। नीलम वामपंथी है। वो किसान आंदोलन में भी बहुत एक्टिव रही। पिता की उचाना में मिठाई की दुकान है।
  • संसद के अंदर कैसे बनी पहुँच 

दरअसल मैसूर से BJP सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश पर मनोरंजन डी और सागर को संसद के अंदर जाने का पास मिला था। खुद बीजेपी सांसद ने ही संसदीय कार्य मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर इस पर सफाई दी है। दरअसल मनोरंजन के पिता देवराज उनके जानकार हैं। बताया गया कि मनोरंजन लंबे समय से लोकसभा की कार्यवाही देखने के लिए पास मांग रहा था। बीते बुधवार सुबह ही वो लखनऊ के सागर शर्मा के साथ दिल्ली पहुंचा और उसे अपना दोस्त बताते हुए संसद में एंट्री का पास मांगा। ऐसे में बीजेपी सांसद ने दोनों के पास बनवा दिए थे। लेकिन इस मनोरंजन ने बाद में जो संसद में बवाल खड़ा किया, उससे अब सभी सकते में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।