Shashi Tharoor
Shashi Tharoor (File Photo)

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress President Post) के उम्मीदवार शशि थरूर (Shashi Tharoor) इन दिनों अपने चुनाव अभियान (Election Campaign) में लगे हुए है। उन्होंने इसकी शुरुवात नागपुर (Nagpur) से की है, अब वे चेन्नई (Chennai) में प्रचार करते नजर आएंगे। वो 6 अक्टूबर को चेन्नई जाएंगे। इस बात की जानकारी उनके कार्यालय (Shashi Tharoor Office) से दी गई है।

    थरूर के कार्यालय की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि, सांसद शशि थरूर जो एआईसीसी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार हैं वो 6 अक्टूबर 2022 को चेन्नई का दौरा करेंगे। ये उनके चुनावी अभियान का चौथा शहर है। उनके कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि अपनी यात्रा के दौरान शशि थरूर शाम 5।30 बजे से 6।30 तक यानी एक घंटे आईआईटी मद्रास के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद वो प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। रात 8 बजे के आसपास वो पार्टी कार्यालय में मीडिया के साथ बातचीत करेंगे।

    नागपुर से की थी शुरुआत

    उल्लेखनीय है कि, शशि थरूर ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत नागपुर से की थी। यहां पहले उन्होंने आंबेडकर को दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद वे वर्धा में महात्मा गांधी के आश्रम गए। इसके साथ ही वो विनोबा भावे के आश्रम में भी गए। थरूर ने नागपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी की प्रदेश इकाई के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।

    थरूर-खड़गे में टक्कर

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर का मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ होने वाला है। बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 तारीख को होने वाला है वहीं 19 अक्टूबर को इसके नतीजे आने वाले है।