File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के विधायक आजम खान से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आजम खान को रविवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल के ‘मेडिसिन विभाग’ में भर्ती कराया गया था। उनकी स्वास्थ बेहतर न होने के चलते उन्हें गंगा राम अस्पताल में भरती करवा दिया गया था। जिसके बाद अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और भर्ती आजम खान का हाल-चाल पूछें। 

    अस्पताल के सूत्रों ने मंगलवार को बताया था, कि खान की हालत पूरी तरह स्थिर है। हाईकोर्ट से धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद खान 20 मई को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से रिहा हुए थे। जिसके बाद से उनकी तबियत खराब चल रही थी। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करावाया गया था।

    सूत्रों के कि माने तो इस मुलाकात में कपिल सिब्बल कि बड़ी भूमिका मानी जा रही है। ऐसा माना हा रहा है, सपा समर्थन से राज्यसभा जाने वाले कपिल सिब्बल सपा की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। लोगों का कहना है, कि समाजवादी पार्टी के लिए कपिल सिब्बल संकट मोचन की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।