तिरुवनंतपुरम: केरल में एक दर्दनाक हादसा (painful accident) हो गया। यहां एक बस पहले कार से टकराई फिर अनियंत्रित होकर चर्च की दीवार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी की दीवार बस के ऊपर ही ढह गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना का दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। फ़िलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार केरल (Kerala) में राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस (State Road Transport Corporation bus) पठानमथिट्टा जिले के किझावल्लोर (Kizhavallor) के पास एक कार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद बस एक चर्च की दीवार से जा टकराई। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
#WATCH केरल: केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस पठानमथिट्टा जिले के किझावल्लोर के पास एक कार से टकरा गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर एक चर्च की दीवार से जा टकराई। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। pic.twitter.com/8W0qBgbsw0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2023
सामने आये इस दिल दहला देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस तेज रफ़्तार से आ रही है। और सामने से आ रही कार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अनियंत्रित होकर चर्च की दीवार से टकरा गई। चर्च की ऊंची दीवार बस के ऊपर ढह गई। बताया जा रहा है कि बस में कई यात्री थे। वहीं बस से टक्कर के बाद कार भी पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। वीडियो देख कर ऐसा लगता है कि कार में सवाल चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया होगा। फिलहाल घटना की जानकारी मिली ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। मामले की जाँच चल रही है।