unseasonal rains
File Photo

Loading

नई दिल्लीः बेमौसम बरसात (unseasonal rains) से किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत (North India) में बारिश होने आसार ह। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने ओले का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसानों का काफी नुकसान हो चुका है लेकिन अभी भी इससे राहत नहीं मिलने वाली है। उत्तर और मध्य भारत में किसानों के लिए मौसम का करवट बदलना भारी पड़ रहा है। गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है और अब कटाई में बहुत कम समय बचा है। उससे पहले बारिश और ओले ने काफी नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग के पूर्वनुमान के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित उत्‍तर भारत के कई हिस्‍सों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं।  

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, राजस्थान के साथ उत्‍तर-पश्चिम भारत में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक ट्रफ निचले स्तरों पर दक्षिण श्रीलंका से पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के आंतरिक हिस्सों से होते हुए, तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना और विदर्भ होते हुए जा रही है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।  

बता दें कि मौसम का मिजाज पूरे भारत में बदला हुआ है। हाल ही में महाराष्ट्र में हुई बारिश से यहां के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। यही हाल  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में हुआ। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश,  महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में  बारिश हुई है।  पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री और पश्चिमी हिमालय पर लगभग 5 से 7 डिग्री कम रहा है।