सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के 15वें CM, आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत

    Loading

    शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस सरकार (Congress government) के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज यानी रविवार को शिमला में होगा। जहां सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) को हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। इसमें सुक्खू को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। 

    हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का रास्ता आखिरकार साफ़ हो गया।  इसके अलावा मौजूदा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। राहुल गांधी इस समय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत राजस्थान में हैं।

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को ट्वीट किया कि यात्रा के 95वें दिन की शुरुआत सुबह छह बजे हुई। आज सुबह 13 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद राहुल गांधी हिमाचल में नई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला जाएंगे। वह शाम को लौटकर यात्रा में नौ किलोमीटर और चलेंगे।

    जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी राहुल गांधी के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, गहलोत विशेष विमान से जयपुर से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ जाएंगे। वह वहां से हेलीकॉप्टर से शिमला जाएंगे। फ़िलहाल प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गईं। रविवार को शिमला के रिज मैदान पर दोपहर करीब 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। जल्द मंत्रियों के नाम भी तय होंगे।