PHOTO ANI
PHOTO ANI

    Loading

    आगरा: ताजमहल (Taj Mahal) कौन नहीं घूमने जाना चाहता। देश ही नहीं विदेशियों की भी पहली पसंद आगरा का ताजमहल ही है। लेकिन इन दिनों ताजमहल को एक करोड़ से अधिक रुपये का नोटिस आगरा नगर निगम (Agra Municipal Corporation)  ने भेजा है। जिसके बाद से ताजमहज के अधिकारिओं में हड़कंप मच गई है। 

    दरअसल आगरा नगर निगम द्वारा होम टैक्स (home tax), वाटर टैक्स और सीवर को लेकर ताजमहज को नोटिस दिया गया है।अकेले हाउस टैक्स के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये का नोटिस पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है। समय से टैक्स नहीं देने पर ताजमहज को जब्त करने की चेतावनी दी गई है। 

    जानकारी के अनुसार नोटिस में 15 दिन के अंदर यह हाउस टैक्स जमा करने को कहा गया है। अगर 15 दिन में टैक्स जमा नहीं किया जाता है तो ताजमहल को जब्त करने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों में खलबली मची हुई है।  

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में अधीक्षक डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल और एत्माद्दौला के संबंध में भेजे गए नोटिस का जवाब देकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। नगर निगम ने जल कर के लिए एक नोटिस और संपत्ति कर के लिए एक नोटिस जारी किया गया है। संपत्ति कर लगभग 1.40 लाख रुपये है और जल कर लगभग 1 करोड़ रुपये है।