N Chandrababu Naidu and Jagan Mohan Reddy

    Loading

    विशाखापट्टनम. तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (CM YS Jagan Mohan Reddy) को साइको (पागल) करार दिया। उन्होंने कहा कि सीएम रेड्डी ने बेकार की योजनाओं से प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।

    प्रदेश को बर्बाद कर दिया

    नायडू ने कहा, “वह साइको (एपी सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी) राज्य पर शासन कर रहे हैं। उन्होंने बेकार की योजनाओं से प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। अगर उन्हें नहीं पता कि राज्य में कानून व्यवस्था कैसे बनाए रखनी है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। राज्य में लोकतंत्र नहीं है।”

    गरीबों का खून नहीं पी रहे हैं सीएम रेड्डी

    तेदेपा प्रमुख ने कहा, “मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपको रेत (निर्माण के लिए) मिल रही है या नहीं? क्या आप रेत खरीद पा रहे हैं। रेत कहां जा रही है? रेत दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है, वह पैसा कहां जा रहा है? क्या वह पैसा ताडेपल्ली पैलेस (सीएम जगन का आवास) नहीं जा रहा है? क्या वह गरीबों का खून नहीं पी रहे हैं? बिल्कुल सही कह रहे हैं साइको (सीएम जगन), साइको ऐसे ही बोलते हैं।”

    रेड्डी सरकार को उखाड़ फेके

    नायडू ने हाल ही में रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार पर आंध्र के लोगों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने जनता से राज्य को “अत्याचार” और मौजूदा सरकार के “विनाशकारी शासन” से बचाने की लड़ाई में शामिल होने और मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की थी।

    नायडू ने आंध्र की जनता को लिखे एक खुले पत्र में कहा, “राज्य सरकार हिंसक गतिविधियों का सहारा ले रही है, झूठे मामले दर्ज कर रही है और विपक्ष के नेताओं पर अशोभनीय हमले कर रही है।” 

    नायडू ने आरोप लगाया कि जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार में आंध्र प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं। राज्य में दलित और पिछड़े वर्गों को परेशान किया जा रहा है।