yogi-pannu

Loading

नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से मिली बड़ी खबर के अनुसार खालिस्तान समर्थक और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह ‘पन्नू’ (Gurpatvant Singh Pannu) ने अब UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को फिर जान से मारने की धमकी दी है। अबकी बार पन्नू ने ऑडियो मैसेज भेजा है। इसमें कहा गया है कि पुलिस ने अयोध्या में खालिस्तान समर्थक 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके खिलाफ झूठा मुकदमा बनाया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी 

अपने ऑडियो मैसेज में अब भगोड़े आतंकी पन्नू ने कहा कि, राम मंदिर समारोह में उन्हें कोई बचा नहीं पाएगा. इस धमकी के बाद UP पुलिस अलर्ट मोड पर है और UP मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की सुरक्षा को बढ़ा दी है. हालाँकि यह पहली बार नहीं है जब ‘पन्नू’ UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है। बीते 2022 को भी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी थी कि, “15 अगस्त को CM योगी को हम लखनऊ के विधानभवन पर झंडा नहीं फहराने देंगे।” 

भगवंत मान को भी दी थी जान से मारने की धमकी

गौरतलब  है कि, बीते 16 जनवरी को ही प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक और अमेरिका में रहने वाले आतंकी गुरपतवंत सिंह ‘पन्नू’ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी थी। 

जानकारी  दें कि, गुरपतवंत सिंह ‘पन्नू’ को जुलाई, 2020 को ही भारत सरकार ने ‘आतंकवादी’ घोषित किया था। उस पर खासतौर से पंजाब स्थित गैंगस्टरों और युवाओं को खालिस्तान के स्वतंत्र राज्य के लिए लड़ने के लिए भड़काने का संगीन आरोप है। NIA ने उसकी गतिविधियों को देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा माना है।