house collapse
Representative Pic

    Loading

    ठाणे: मुंबई (Mumbai) से सटे ठाणे (Thane) के पास दिवा (Diva) इलाके में एक मकान (House) की दीवार गिरने (Wall Collapse) से एक महिला (Woman) की मौत (Dead) हो गई। घटना आज सुबह 11:30 बजे के करीब हुई जब अचानक पहले घर में आग लग गई और उसके बाद घर की दीवार गिर पड़ी। 

    मिली जानकारी के मुताबिक, घर में आग लगने से मकान की दीवार ढह गई। घटना के दौरान घर में सपना पाटिल, 40 मौजूद थीं। घर की दीवार गिरने के बाद वे फंस गईं जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना दीवा के पास देसाई गांव के शिलफाटा की है। जानकारी मिलने के फौरन बाद मौके पर आरडीएमसी, टीडीआरएफ, पुलिस अधिकारी और फायर ब्रिगेड अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

    रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मृतक सपना पाटिल का शव मलबे से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें फ़ौरन अस्पताल शिफ्ट किया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। अब वहां स्थिति नियंत्रण में है।