rain
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: मानसून (Monsoon) जा चुका है इसके बाद भी कई राज्यों में बारिश (Rain) का शिलसिला जारी है। वहीँ कई राज्यों में मौसम (Weather) का मिजाज बदल रहा है। दक्षिण के राज्यों में आज भी बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर भारत में ठंड की दस्तक हो चुकी है। दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है इसी कारण से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में बारिश की संभावना हैं। 

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी हैं। वहीं 2 से 5 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। आगामी दिनों में भी यहां बारिश से कोई राहत नहीं मिलेगी। 

    वहीं राजधानी दिल्ली की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 (बहुत खराब) श्रेणी में है। तस्वीरें लोधी रोड और इंडिया गेट से है। और नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 406 (गंभीर) श्रेणी में है।