नई दिल्ली/कोलकाता: लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) की दस्तक को देखते हुए पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) ने आज राज्य की सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का गर्मजोशी से ऐलान कर दिया है। वहीं, एक दिलचस्प खबर के अनुसार ने आज TMC ने बहरामपुर से क्रिकेटर यूसुफ पठान को टिकट दिया है। इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा, दम दम से सौगत रॉय, बर्दवान दुर्गापुर से कीर्ति आजाद और डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी को टिकट दिया है।
#WATCH | TMC announces names of 42 candidates for the upcoming Lok Sabha elections 2024; CM Mamata Banerjee leads the parade of candidates in Kolkata.
Former cricketer Yusuf Pathan and party leader Mahua Moitra are among the candidates of the party. pic.twitter.com/9pS9QdAwE3
— ANI (@ANI) March 10, 2024
किसको मिला टिकट, किसका कटा पत्ता
हालांकि वहीं बशीरहाट से पार्टी ने एक्ट्रेस नुसरत जहां का टिकट काट दिया है। इसके अलावा आज कूच बिहार से जगदीश चंद्र बसु, अलीपुर द्वार से प्रकाश चिक बराइक, जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय, जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय, दार्जीलिंग से गोपाल लामा, रायगंज से कृष्ण कल्याणी, बलूरघाट से बिप्लव मित्रा, मालदा उत्तर से प्रसून बनर्जी, मालदा दक्षिण से शहनवाज अली रेहान, जंगीपुर से खलीलुर रहमान, बेहरामपुर से यूसुफ पठान, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा, राणाघाट से मुकुट मणी अधिकारी, दमदम से सौगत राय, बीरभूम से शताब्दी राय, हुगली से रचना बनर्जी, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, जादवपुर से सायोनी घोष और दुर्गापुर से कीर्ति आजाद का नाम प्रमुखता से शामिल है।
TMC announces the names of 42 candidates for Lok Sabha elections.
Former cricketer Yusuf Pathan and party leader Mahua Moitra among the candidates. pic.twitter.com/vfmb7alfbx
— ANI (@ANI) March 10, 2024
ऐसी है लिस्ट
- कूचबिहार-जगदीश बसुनिया
- अलीपुरद्वार- प्रकाश चिक बड़ाइक
- जलपाईगुड़ी-निर्मलचंद्र रॉय
- दार्जिलिंग- गोपाल लामा
- रायगंज- कृष्णा कल्याणी
- बालुरघाट- बिप्लब मित्रा
- मालदह उत्तर- प्रसून बनर्जी
- मालदह दक्षिण – शाहनवाज अली रहमान
- जंगीपुर- खलीलुर्रहमान
- बहरामपुर- यूसुफ पठान
- मुर्शिदाबाद – अबू ताहिर खान
- कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा
- रानाघाट- मुकुटधारी
- बनगांव- विश्वजीत दास
- बैरकपुर- पार्थ भौमिक
- दम दम – सौगत रॉय
- बारासात- काकली घोष दस्तीदार
- बशीरहाट- हाजी नुरुल इस्लाम
- जयनगर- प्रतिमा मंडल
- मथुरापुर- बापी हलदर
- डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जी
- जादवपुर- सयानी घोष
- कोलकाता दक्षिण- माला रॉय
- कोलकाता उत्तर- सुदीप बनर्जी
- हावड़ा- प्रसून बनर्जी
- उलूबेरिया- साजदा अहमद
- श्रीरामपुर- कल्याण बनर्जी
- हुगली- रचना बनर्जी
- आरामबाग- मिताली बाग
- तमलुक- देवांशु भट्टाचार्य
- कांथी- उत्तम बारिक
- घाटल- देव
- झारग्राम- कालीपद सोरेन
- मेदिनीपुर – जून मालिया
- पुरुलिया- शांतिराम महत
- बांकुरा- अरूप चक्रवर्ती
- बर्दवान पूर्व – डॉ. शर्मिला सरकार
- बर्दवान दुर्गापुर – कीर्ति आजाद
- आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा
- बोलपुर – असित मल
- बीरभूम- शताब्दी रॉय
सभी कैंडिडेट्स का रैंप वॉक
आज इस ऐलान कीखास बात यह रही कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की रैली कर रही हैं। इसे जन गर्जन सभा नाम दिया गया है। ब्रिगेड ग्राउंड में TMC के महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे । रैली को संबोधित करते हुए आज सूबे की CM ममता बनर्जी ने कहा था कि, मैं आज बंगाल के 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल के 42 उम्मीदवारों को सामने लेकर आऊंगी। बताते चलें कि,ममता विपक्ष की I। N। D। I। अलायंस में शामिल हैं, लेकिन वे राज्य की सभी सीटों पर इस बार अकेले ही लोकचुनाव लड़ने की पहले ही अपनी घोषणा कर चुकी हैं।