sonia-gandhi

Loading

नई दिल्ली. आज पूरा देश, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) को 32वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा है। जानकारी हो कि, बीते 21 मई, 1991 को श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम धामाके में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

वहीं आज स्वर्गीय राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर UPA चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणूगोपाल व अन्य ने दिल्ली के वीर भूमि में राजीव गांधी स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

जानकारी हो कि श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान धनु नाम की आत्मघाती हमलावर ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। महिला धनु ने रैली के दौरान राजीव को फूलों का हार पहनाया था और बाद में उनके पैर छूए थे। महिला ने झुकते हुए कमर पर विस्फोटक बंध और ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में प्रधानमंत्री और हमलावर धनु समेत 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 45 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

दरअसल 21 मई 1991 को रात तकरीबन 10 बजकर 15 मिनट पर राजीव गांधी श्रीपेरंबदूर के रैली स्थल पर पहुंचे। वे कार की अगली सीट पर बैठे थे और उन्होंने उतरते ही वहां सबका अभिवादन किया। फिर मंच की ओर बढ़ते हुए एक महिला आत्मघाती हमलावर धनु ने उन्हें माला पहनानी चाही, तो सब इंस्पेक्टर अनुसुइया ने उसे वहीं रोक दिया।

हालांकि खुद राजीव गांधी के कहने पर उसे माला पहनाने के लिए आगे आने दिया गया। धनु ने उन्हें माला पहनाई और जैसे ही वो उनके पैर छूने के लिए नीचे झुकी, उसने अपने कमर से बंधे बम का बटन दबा दिया। एक जोरदार धमाका हुआ और फिर जैसे वहां सबकुछ सुन्न सा हो गया। इस धमाके ने राजीव गांधी की असमय जान ले ली और देश ने एक कद्दावर नेता हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया।