PM MODI
PHOTO- ANI

Loading

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, आज यानी रविवार 18 जून को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के रेडियो शो ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) का 102वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा। देखा जाए तो हर महीने के आखिरी रविवार को टेलीकास्ट होने वाला यह शो इस बार एक हफ्ते पहले प्रसारित हो रहा है। इसकी ख़ास वजह  पीएम मोदी का अमेरिका दौरा है। दरअसल PM मोदी आगामी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका में रहेंगे।

बीते मंगलवार को ही प्रधानमंत्री ने इस बाबत एक ट्वीट में जानकारी दी थी कि, जून माह में मन की बात रेडियो कार्यक्रम आज यानी 18 जून को होगा। जानकारी दें कि, PM मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम बीते 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे इसे ब्रॉडकॉस्ट/टेलिकॉस्ट किया जाता है। 

वहीं 30 मिनट के इस रोचक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम ने बीते 30 अप्रैल 2023 को ही अपने 100 एपिसोड भी पूरे कर लिए हैं। 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है।

आप ऐसे देखें-सुने ‘मन की बात’

पाठकों को इस बात की भी जानकारी दें कि, आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। वहीं आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के बाद यह कार्यक्रम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। 

इसके साथ ही आप चाहे तो PM नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट मिलेंगे। वहीं Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके जरुरी अपडेट भी मिल जाएंगे।