PM Modi
FILE- PHOTO

Loading

नई दिल्ली. आज यानी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ प्रोग्राम का सबसे ख़ास 100वां एपिसोड सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। जानकारी हो कि 30 मिनट के इस महत्वपूर्ण प्रोग्राम का पहला एपिसोड बीते 3 अक्टूबर 2014 को आया था। वहीं इसके बाद से हर महीने के आखिरी रविवार को इसका एक एपिसोड लाइव किया जाता रहा है।

IIM रोहतक की एक रोचक स्टडी

जानकारी दें कि IIM रोहतक की एक स्टडी के मुताबिक, 100 करोड़ लोग कम से कम एक बार तो इसे जरुर सुन चुके हैं। वहीं 23 करोड़ लोग तो इसे हर महीने सुनते हैं। सरकार और पार्टी स्तर पर भी 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। आज के एपिसोड को एक साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों की ओर से सुनने का रिकॉर्ड बनाने का बड़ा और अहम लक्ष्य रखा गया है।

UN में भी ‘मन की बात’ का प्रसारण 

वहीं इस बार ‘मन की बात’ का प्रसारण विदेशों में भी हो रहा है।  कई देशों में प्रवासी भारतियों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए व्यवस्था भी की है।  संयुक्त राष्ट्र के हेडकार्वर में इसका लाइव टेलीकास्ट होगा।  इसके साथ ही देश में 4 लाख जगहों पर लोग पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन सकेंगे।  सबसे ख़ास बात यह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र (UN) के हेड कवार्टर के ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में भी ‘मन की बात’ का लाइव टेलीकास्ट होगा।  अब संयुक्त राष्ट्र में पहली बार लोग ऐसे किसी कार्यक्रम को सुना जा सकेगा।  दरअसल अब PM मोदी एक वैश्विक नेता हैं, इसलिए UN में भी ‘मन की बात’ का प्रसारण होगा। 

जारी हुआ 100 रुपए का सिक्का 

पाठकों को बता दें कि, ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड के मौके पर भारत सरकार आज 35 ग्राम का 100 रुपए का सिक्का जारी करेगी।  इस सिक्के पर माइक्रोफोन का लोगो बना होगा।  ऐसी खबर है कि, सिक्के की गोलाई करीब 44 मिलीमीटर होगी।  सिक्के के बीच में अशोक स्तम्भ नज़र आएगा और नीचे लिखा होगा- ‘सत्यमेव जयते’। 

ऐसे देखें-सुने ‘मन की बात’

जानकारी दें कि, आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। वहीं इसके साथ ही आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के बाद यह कार्यक्रम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में आप चाहे तो PM नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट मिलेंगे। वहीं Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके जरुरी अपडेट भी मिलेंगे।