union-budget-2022-date-and-time-where-you-to-watch-budget-session-see-here-all-details

बजट भाषण 1.30 घंटे से 2 घंटे तक चल सकता है।

    Loading

    नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2022 को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट (Union Budget 2022) पेश करने वाली हैं। कोरोना के चलते चरमराई अर्थव्यवस्था के बीच यह आम बजट बहुत महत्वपूर्ण होगा। इस बजट से आम लोगों को काफी उम्मीदें हैं। पिछले बजट (2021-2022) में सरकार का मुख्य फोकस हेल्थ और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास था। इस बार सरकार के पास आम जनता के लिए क्या है, आइए डालते हैं इस पर  नजर:

    तारीख और समय

    देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में बजट (Union Budget 2022) पेश करेंगी। बजट भाषण 1.30 घंटे से 2 घंटे तक चल सकता है। बीते वित्त वर्ष के दौरान 2 घंटे 40 मिनट तक चलने वाला बजट (Budget 2022 Time) भाषण देश के इतिहास में सबसे लंबा था।

    बजट सत्र का विवरण  

    इस बजट सत्र 2022 की शुरुआत भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी। 31 जनवरी को राष्ट्रपति सदन के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। इसके तहत बजट सत्र को दो भागों में आयोजित किया जाएगा- पहला हिस्सा बजट सत्र का होगा जो कि 11 फरवरी को समाप्त होगा। दूसरा हिस्सा 14 मार्च को शुरू होगा और 8 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। 

    यहां देख सकते हैं लाइव 

    बजट सत्र 2022 को आप संसद टीवी पर लाइव देख सकते हैं। इसके साथ ही अन्य न्यूज चैनलों पर भी आपको बजट लाइव दिख जाएगा। आप DD न्यूज पर भी बजट पेश होते हुए लाइव देख सकते हैं।